समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में विभिन्न जिलों से स्थानांतरण होकर आए नवपदस्थापित 10 इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने कर दी है। इसको लेकर देर रात पुलिस अधीक्षक ने जिलादेश जारी किया है। ये सभी 10 इंस्पेक्टर पुलिस केंद्र में योगदान देने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इस सभी को विभिन्न अंचलों एवं शाखाओं में पदस्थापित किया गया है।
इससे एक दिन पहले भी पुलिस कप्तान ने इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को नगर, मुफस्सिल, रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी थाना में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की थी। सभी पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक ने यथाशीघ्र अपने नए स्थल पर योगदान करने का आदेश देते हुए निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ अगर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज है, विभागीय कार्रवाई लंबित है या नहीं है, शराब को लेकर 10 वर्ष के लिए थाना अध्यक्ष पद से वंचित किया गया है या नहीं इन सभी से जुड़े बिंदुओं पर घोषणा पत्र देना है।
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…