Bihar

हैदराबाद से पटना आते ही तेजस्वी आवास में नजरबंद होंगे कांग्रेस विधायक, इंतजाम देखने आए थे अखिलेश सिंह

बिहार में फ्लोर टेस्ट के लिए 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। इस बीच, पिछले एक हफ्ते से तेलंगाना में कैंपिंग कर कांग्रेस के सभी विधायक रविवार शाम पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। पटना लैंड करने के बाद फ्लोर टेस्ट वह सभी राजद विधायकों के साथ तेजस्वी यादव के आवास पर रुकेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों का विमान शाम पांच बजे तक पटना हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। यहां से वे सभी सीधे पांच देशरत्न मार्ग स्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस विधायक सोमवार तक राजद और वाम दलों के साथ तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर रहेंगे।

तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन के सभी विधायक

बता दें कि विश्वासमत से पहले एकजुटता सुनिश्चित करने को लेकर राजद ने शनिवार सुबह सभी विधायकों को अचानक से पटना तलब कर लिया। जो विधायक जहां थे, वहीं से तेजस्वी आवास पहुंचने लगे। दोपहर बाद तीन बजते-बजते तेजस्वी आवास पर विधायकों की गहमागहमी बढ़ गई।

शनिवार शाम तेजस्वी आवास पर बुलाई गई बैठक में आए विधायकों को कहा गया कि जरूरी सामान मंगवा लें। आज से सोमवार की सुबह तक सबको यहीं रहना है। बाहरी संपर्क से परहेज करने की भी सलाह दी गई।

एनडीए की स्थिति बेहतर

243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 128 विधायकों की संयुक्त ताकत के साथ एनडीए अच्छी स्थिति में है। बहरहाल, कांग्रेस, जिसके पास 19 विधायक हैं, उसे फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी में टूट का डर सता रहा था। यही कारण है कि उसने अपने सभी विधायकों को ले जाने का विकल्प चुना। इस बीच, शनिवार दोपहर भोज के लिए तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे राजद विधायकों को फ्लोर टेस्ट तक यहीं रुकने के लिए कहा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

3 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

7 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

18 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

18 घंटे ago