Samastipur

समस्तीपुर DRM चौक से सातनपुर चौक तक के सड़क का निर्माण कार्य आज से होगा शुभारंभ, लोगों को वर्षों से था इंतजार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के डीआरएम चौक-उजियारपुर -सनातनपुर चौक को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज शनिवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के द्वारा 36 करोड़ की लागत से 29.30 किलोमीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे समस्तीपुर के कोरबद्धा उजियारपुर के बेलारी, लखनीपुर महेशपट्टी, उजियारपुर स्टेशन, प्रखंड मुख्यालय, सातनपुर होते हुए सरायरंजन, मोरवा से गांधी चौक ताजपुर प्रखंउ तक के लोगों को फायदा होगा। इस कार्य को अगले दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है।

जिले का रिंग रोड है सड़क मार्ग :

बता दें कि यह सड़क जिले की रिंग रोड है। समस्तीपुर बस स्टैड से डीआरएम ऑफिस होते हुए बेलारी के रास्ते उजियारपुर तक जाती है। वहां से सातनपुर एनएच 28 को क्राॅस करते हुए सरायरंजन। फिर वहां से सरैया पुल, रामापुर महेशपुर होते हुए ताजपुर तक जाती है। ताजपुर से यह आधारपुर-कर्पूरीग्राम होते हुए समस्तीपुर बस स्टैंड तक पहुंचती है।

इतनी महत्वपूर्ण सड़क होते हुए भी न तो जनप्रतिनिधियों को इस सड़क की चिंता है और न ही अधिकारियों को ही। यह इतनी जर्जर सड़क है कि बिहार के सबसे खराब टॉप टेन सड़कों में यह पहले स्थान पर होगा। इस सड़क पर प्रतिदिन दर्जनों राहगीर कहीं न कहीं गिरकर जख्मी हो रहे हैं। साइकिल एवं बाइक सवार को जब इस सड़क से होकर गुजरने की मजबूरी होत है तो उनकी रूह कांप जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

1 घंटा ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago