Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा: तीसरे व चौथे चरण में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की होगी भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BPSC TRE-3 Shikshak Bharti 2024: राज्य में इस साल एक लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति मार्च में तथा चौथे चरण की अगस्त, 2024 में होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को किशनगंज जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इधर, शिक्षा विभाग तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में जुट चुका है। इसी माह (फरवरी) में तीसरे चरण की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा। परीक्षा मार्च में होगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में करीब 70 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। शेष पदों पर चौथे चरण में नियुक्ति होगी। तीसरे चरण को लेकर विभाग के द्वारा सभी जिलों से विषयवार अद्यतन रिक्त पदों की सूची मांगी गयी है। जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी। तीसरे और चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति भी आयोग के माध्यम से करायी जाएगी।

पूर्व से कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वैसे पदों को भी स्थायी किया जा रहा है, जो बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा चयनित होकर स्कूलों में योगदान दिये हैं। नियोजित शिक्षकों के पदों को स्थायी पद में तब्दील करने के बाद इन्हें भी तीसरे चरण की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा। ऐसे पदों की संख्य 20 से 25 हजार होने की उम्मीद है। इसकी वास्तविक संख्या की जानकारी जिलों से रिपोर्ट आने पर होगी।

मालूम हो कि दूसरे चरण में हुई नियुक्ति में 15 हजार अभ्यर्थियों के पूरक रिजल्ट जारी करने का निर्णय था, जिस पर बाद में रोक लगा दी गई। इन 15 हजार पदों को भी अब तीसरे चरण की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा। इसके बाद भी जो पद रिक्त रह जाएंगे, उन्हें अगस्त की परीक्षा में शामिल किया जाएगा। पहले चरण में दो नवंबर, 2023 और दूसरे चरण में 13 जनवरी, 2014 को राज्यभर में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र दिये गये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago