Samastipur

चर्चित वीरेंद्र यादव हत्याकांड मामले में दोषी पप्पू यादव को रोसड़ा कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय उमेश कुमार की अदालत ने बुधवार को बिथान थाना क्षेत्र के चर्चित वीरेन्द्र यादव हत्याकांड मामले में दोषी आरोपी पप्पू यादव को सजा सुनाई। कोर्ट ने बिथान थाना क्षेत्र के छेछनी निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव को भादवि 302 में सश्रम आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदण्ड एवं 27 आर्म्स एक्ट में 3 साल साधारण कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक रामकुमार एवं बचाव पक्ष अधिवक्ता अनिल शर्मा ने अपना-अपना पक्ष रखा।

इस संबंध में एपीपी रामकुमार ने बताया कि उक्त मामले में ही सत्रवाद सं 295/17 में न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों की सजा मुकर्रर की गई थी। जिनमें हसनपुर के कुंदन सिंह, बिथान के छेछनी के लक्ष्मी यादव व कृष्ण कुमार यादव शामिल हैं। इन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी। पप्पू यादव पूर्व में ही हत्या मामले में सजायाफ्ता है।

बता दें कि बिथान थाना क्षेत्र के सिरसिया में 16 फरवरी 2016 को अपराधियों ने बाइक से जा रहे पूर्व मुखिया अशोक यादव के भाई वीरेन्द्र यादव को गोलियों से भून दिया था। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई ललित यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें छह आरोपियों को नामजद किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं इस मामले में नामजद आरोपी मंगल यादव अब भी फरार है जबकि सुशील यादव की मृत्यु हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago