Bihar

हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, कहा- BJP ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र को तार-तार कर दिया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। तेजस्वी ने आरोप लगाए कि एक ही हफ्ते के भीतर बीजेपी ने बिहार, झारखंड और चंडीगढ़ में लोकतंत्र को तार-तार कर दिया। चुनाव में हार के डर से बीजेपी यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अहंकार से चूर हो गई है, उसकी हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत सोरेन के समर्थन में पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बिहार और चंडीगढ़ के बाद अब झारखंड में बीजेपी ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया। चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। आरजेडी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

बता दें कि कथित जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन से बुधवार को 6 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हेमंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी पार्टी के चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के आसार हैं।

हाल ही में बिहार में भी नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में वापसी की, इसके बाद राज्य में जेडीयू और बीजेपी सत्ता में आ गई। वहीं, लैंड फॉर जॉब घोटाले में बीते दो दिन ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी से पूछताछ की।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago