Samastipur

रिलायंस ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, शोरूम से पिस्टल किया गया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बीते बुधवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिए जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि 6 से 7 की संख्या में अपराधी उस समय अंदर घुसे थे। जब दुकान बंद हो रहा था। तब हथियारबंद अपराधी शॉप में आए। सबसे पहले एक शख्स ग्राहक बनकर आया फिर उसका दूसरा साथी शॉप में एंट्री करता है। फिर दोनों मिलकर वहां तैनात गार्ड को कब्जे में ले लेता है फिर अन्य अपराधी भी हथियार से लैश होकर अंदर घुस जाते हैं और शॉप के सभी कर्मचारियों और कस्टमर को गन पॉइंट पर लेकर करीब 20 मिनट तक काउंटर पर रखे सभी बॉक्स से गहना निकालकर दो झोले में रखा और आराम से वहां से निकल गये।

बता दें कि SP और DM आवास आवास सहित जिला मुख्यालय कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर यह ज्वेलरी शॉप है। मोहनपुर का यह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के अगले दिन गुरुवार को फोरेंसिक की टीम के अलावे डॉग स्क्वायड व पटना STF की टीम शोरूम में पहुंची। जहां घटना का जायजा लिया और अलग-अलग जगहों से सैम्पल इकट्ठे किए। लूट की घटना के दौरान एक अपराधी की पिस्टल छूट गई थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

शाॅप में दाखिल होते अपराधी :

शाॅप के अंद लूटपाट करते अपराधी :

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago