Bihar

बड़ी खबर: बिहार सरकार से केके पाठक की छुट्टी, नीतीश कुमार ने ले लिया बड़ा फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के शिक्षा विभाग से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की बिहार सरकार से छुट्टी हो रही है. केके पाठक जल्द ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद छोड़ेंगे. राज्य सरकार ने इसकी सहमति दे दी है. सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे. उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की सहमति दे दी है. ऐसे में पाठक शिक्षा विभाग में कुछ दिनों के मेहमान रह गये हैं.

कब तक बिहार में रहेंगे पाठक?

पहले ये समझिये कि किसी अधिकारी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया क्या होती है. दरअसल, कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी सबसे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगता है. जब राज्य सरकार एनओसी यानि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे देती है तो उसे केंद्र सरकार को भेजा जाता है. उसके बाद केंद्र सरकार उस अधिकारी की पोस्टिंग करती है. यानि केके पाठक की पोस्टिंग अब केंद्र सरकार करेगी. जिस दिन केंद्र सरकार उनकी पोस्टिंग कर देगी उस दिन से केके पाठक बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से मुक्त हो जायेंगे.

मुसीबत में पड़े नीतीश का फैसला

बता दें कि पिछले 20 फरवरी को विधानसभा में एलान किया था कि केके पाठक इमानदार अधिकारी हैं और वे उन्हें नहीं हटायेंगे. नीतीश कुमार ने ये एलान तो कर दिया लेकिन केके पाठक ने मुख्यमंत्री की ही फजीहत करा दी. मुख्यमंत्री ने 20 फरवरी को एलान किया था कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने जाने का समय पौने दस बजे और सवा चार बजे होगा. मुख्यमंत्री के एलान के बावजूद केके पाठक ने इसका आदेश नहीं निकाला. केके पाठक अपने उस आदेश में अड़े रहे कि शिक्षकों को सुबह 9 बजे स्कूल आना होगा और शाम 5 बजे स्कूल से जाना होगा. विधानसभा औऱ विधान परिषद में सिर्फ विपक्ष के नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक और विधान पार्षद रोज सवाल पूछ रहे थे कि नीतीश कुमार के एलान का क्या हुआ. सरकार को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था.

उधर, यूनिवर्सिटी को लेकर केके पाठक सीधे राज्यपाल से टकराव ले रहे थे. बिहार के यूनिवर्सिटी के प्रमुख राज्यपाल होते हैं. लेकिन केके पाठक राज्यपाल के अधिकारों में हस्तक्षेप कर कुलपतियों और रजिस्ट्रार की बैठक बुला रहे थे, उन्हें आदेश जारी कर रहे थे. 28 फरवरी को उन्होंने बिहार के सारे यूनिवर्सिटी के कुलपतियों, रजिस्ट्रार औऱ परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलायी था. राज्यपाल ने उन सबों को केके पाठक की मीटिंग में जाने से रोक दिया था. इसके बाद 29 फरवरी को केके पाठक ने कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया.

राज्यपाल से शिक्षा विभाग का टकराव भी सरकार के लिए मुसीबत का बड़ा कारण बन रही थी. नीतीश कुमार भाजपा के साथ बिहार की सरकार चला रहे हैं. लेकिन उन्हें बेवजह राज्यपाल से टकराव मोल लेना पड़ रहा था. इस मामले में नीतीश कुमार पर भाजपा का बड़ा दबाव था. आखिरकार नीतीश कुमार ने केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने देने की मंजूरी दे दी है. इस तरीके से नीतीश अपनी फजीहत से भी बच जायेंगे. उन पर ये भी आरोप नहीं लगेगा कि केके पाठक को हटाना पड़ा. पाठक खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

47 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

54 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago