Samastipur

समस्तीपुर रिलांयस ज्वेलरी में अनुमानित 8 से 10 करोड़ रुपये की हुई है लूट! कुछ भी बताने से बच कर रही पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की देर शाम समस्तीपुर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए रिलायंस ज्वेल्स से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूत्रों की माने तो इस लूट कांड में 8 से 10 करोड़ रुपए के ज्वैलरी लूटी गई है। हालांकि अब तक पुलिस अधिकारी सिर्फ डेढ़ से 2 करोड़ के लूट की ही बात बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस स्टोर में 15 से 17 करोड़ तक का ज्वेलरी का स्टॉक था। लगभग 20 मिनट तक हथियार के बल पर सभी अपराधियों ने पूरे ज्वेलरी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट कांड में अनुमानित लगभग 8 से 10 करोड़ रुपए के आभूषण हो सकते हैं। लूटपाट की घटना के दौरान ग्राहकों से भी अपराधियों ने नगद छीन लिया। वहीं कैश काउंटर से भी दिनभर की बिक्री से आए नगद रूपये भी बदमाश लेकर चलते बने। इस दौरान एक बदमाश का पिस्टल भी ज्वेलरी शोरूम के अंदर ही गिर गया।

इधर लूटपाट की घटना के बाद पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की संख्या में आठ से 10 बतायी जा रही है। बता दें कि शहर के मोहनपुर रोड में रिलायंस ज्वेल्स में शाम करीब 7.45 बजे आठ से दस हथियारबंद बदमाश घुस गए। उसय समय दुकान बंद करने की तैयारी थी। बाहर के शटर को दुकान के कर्मी गिरा रहे थे।

इसी दौरान शोरूम में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर जेवरात लूटना शुरू कर दिया। कुछ कर्मियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संजय कुमार पांडेय व मुख्यालय डीएसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिस तरीके से अपराधियों ने बेनकाब होकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी अपराधी जिले के बाहर के हो सकते हैं। समस्तीपुर पुलिस द्वारा अन्य जिलों के पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

37 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago