Bihar

जाको राखे साइयां…, महिला के ऊपर से गुजर गयी पूरी ट्रेन, मौत छू भी नहीं पाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ऊपर वाला जब तक निश्चित नहीं कर दे तबतक मौत चाहकर भी इंसान को नहीं मार सकती। बिहार के अररिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बथनाहा स्थित रेलवे स्टेशन से एक चौका देने वाली घटना का वीडियो से सामने आया है जहां एक महिला के ऊपर पूरी मालगाड़ी गुजर गई लेकिन उसका बाल भी नहीं टूटा। कुछ देर तक महिला मालगाड़ी के नीचे रेलवे ट्रैक के बीच पड़ी रही और जैसे ही गाड़ी निकली कि आस पास मौजूद लोगों ने उसे उठा कर निकाल दिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता।

इतने करीब से मौत का सामना करने वाली महिला कुछ समय के लिए सदमे में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया । घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है बथनाहा स्टेशन यार्ड के ट्रैक 5 पर मालगाड़ी खड़ी थी। उसके नीचे से एक महिला जैसे हीं ट्रैक पार करने जा रही थी कि मालगाड़ी चल पड़ी। तब वहां मौजूद काम करने वाले मजदूर एवं कर्मियों की सलाह पर वह ट्रैक के बीच में लेट गई। इस तरह अपनी जान बचाने में महिला सफल रही।

वीडियो में ट्रैक पर लेटी दिख रही महिला स्टेशन चौक निवासी स्व लक्ष्मी मिश्रा की पत्नी कनकलता देवी बताई गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह ट्रैक पार करने वाली थी कि मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को देख महिला घबरा गई, जैसे ही मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजरने लगी कि मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने महिला को ट्रैक पर लेट जाने एवं हिलने डुलने से मना किया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि महिला ट्रैक के बीचों बीच पड़ी थी और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी। आसपास मौजूद लोग उसे हिलने डुलने से लगातार मना करते रहे। वहां मौजूद लोग महिला को मानसिक रूप से बीमार भी बता रहे थे।

बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही महिला के एक पुत्र एवं देवर की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी । घटना को लेकर रेल कर्मी भी सकते में है । स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार ने कहा कि स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज के रहते भी लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे। जबकि ट्रैक पार करने वाले सभी लोगों को पता है कि इस प्रकार ट्रैक पार करना जोखिम से भरा है। इसमें उनकी जान भी जा सकती है।

इधर स्थानीय लोगों की मानें तो बथनाहा स्टेशन काफी विकास कर चुका है। यहां लगातार गाड़ियों का आगमन होता रहता है। बावजूद इसके स्टेशन एवं यार्ड की घेरा बंदी अब तक नहीं की जा सकी है। स्टेशन के दोनों ओर घेराबंदी नहीं होने से आस पास के लोग जान जोखिम में डालकर फुटओवर ब्रिज के बजाए ट्रैक पार करते हैं। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

2 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

3 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

3 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

9 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

21 घंटे ago