Samastipur

मॉकड्रिल : समस्तीपुर स्टेशन के पास रेल दुर्घटना की सूचना पर दौड़े NDRF, फायर और रेलवे अधिकारी; हादसे में एक यात्री की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- रविवार को घड़ी की सूई 9.45 पर गयी। इसी दौरान समस्तीपुर स्टेशन के पूर्वी यार्ड में ट्रेन संख्या 05501 समस्तीपुर बरौनी सवारी के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटनामें एक यात्री के मौत होने एवं 14 के जख्मी होने की जानकारी प्रसारित की गयी है। जख्मी में कई बच्चे के शामिल होने की भी बात सामने आयी। ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही रेलवे ने दो लंबा एवं दो छोटा हूटर बजने लगा। हूटर बजते ही रेलवे के अधिकारी से लेकर कर्मी तक घटनास्थल पर पहुंच गए। एडीआरएम जेके सिंह, कमांडेंट एसजेए जानी, एसी टीएस गोपा कुमार के अलावे मेडिकल टीम भी एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गयी। वहीं आम नागरिक भी हूटर की आवाज पर यार्ड में पहुंच गए।

इसी बीच रेलवे एवं सिविल प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ के टीम को भी बुलाया गया। वहीं घटना स्थल पर स्काउट गाइड के द्वारा ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में लोगों को पता चला कि यह आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे एवं एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मॉक ड्रील का आयोजन किया जा रहा था। मॉक ड्रील के तहत घटनास्थल पर अस्थायी अस्पताल, पूछताछ केंद्र, सहायता केंद्र आदि बनाया गया। सभी जगह अधिकारी से लेकर कर्मी तक यात्रियों की सहायता में लगे देख।

राहत एवं बचाव कर्मी दल ने कोच की खिड़कियों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाल रहे थे। जिसमें जख्मी को अस्पताल भेजा जा रहा था। इस दौरान बार-बार एलाउंसमेंट भी की जा रही थी। मॉक ड्रील के दौरान आरपीएफ, वाणिज्य विभाग, मेडिकल टीम, संरक्षा टीम आदि लगे हुए थे। वहीं पीड़ित यात्रियों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी, दूध आदि की व्यवस्थाभी करायी गयी। इसके बाद रेलवे ने मृत यात्री के परिजन के नहीं होने के कारण अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं कर सकी। जबकि जख्मी में गंभीर रुप से जख्मी पांच यात्रियों को 25-25 हजार एवं सामान्य रुप से जख्मी 13 यात्री को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी गयी। मॉक ड्रील के बाद मंथन सभागार में इसकी समीक्षा की गयी। जिसमें मॉक ड्रील के दौरान पायी गयी कमियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago