समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में मेमू शेड का निर्माण कराया जाएगा। रेल प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके निर्माण पर 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेमू शेड में एक साथ 30 रैक का रखरखाव किया जाएगा। इसके बनने से समस्तीपुर रेल मंडल में परिचालित होने वाली मेमू का मेंटनेंस कार्य यहीं हो सकेगा। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के उपरांत जमीन चिह्नित की जाएगी।
रेल अधिकारियों के अनुसार सवारी गाड़ियों को तेज गति से चलाने के लिए तमाम रैक को मेमू रैक में बदला जा रहा है। मेमू रैक तेज गति से तो चलती ही है पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी अनुकूल है। यही कारण है कि समस्तीपुर मंडल ही नहीं सोनपुर, मुगलसराय व दानापुर रेल मंडल में अब मेमू ट्रेनों की संख्या काफी बढ़ गई है। लगातार डेमू अथवा कंवेंशनल रैक को मेमू रैक से बदला जा रहा है। इससे लोकल ट्रेनों की गति और समयबद्धता भी बढ़ी है।
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…