Bihar

बिहार: ‘बेटा गिरफ्तार हो गया है, छुड़ाना चाहते हो’, गूगल पे पर पेमेंट करो, साइबरी ठगी का नया हथकंडा

साइबर ठग लोगों से फ्रॉड करने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अब लोगों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठ रहे हैं।‘बेटा गिरफ्तार हो गया है, पैसा दें तब छूटेगा’ कह कर साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं। पटना में अब तक आधा दर्जन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरीके से हुई घटनाओं को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है, जबकि कई बार साइबर अपराधी ठगी करने में सफल नहीं हो सके। दरअसल, ठग लोगों को कॉल कर यह कहते हैं कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालसाज किसी थाने का नाम भी लेते हैं ताकि लोग उनके झांसे में आ जाएं। बाद में उन्हें गूगल पे का नंबर देकर साइबर ठग रुपये की मांग करते हैं। महेन्द्रू के रहने वाले एक व्यवसायी को साइबर ठगों ने बुधवार की सुबह कॉल किया। उन्हें फोन कर ठगों ने कहा कि उनके बेटे को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यवसायी घबरा गये। साइबर ठगों ने उनके बेटे का नाम भी लिया था। जब उन्होंने अपने बेटे को कॉल किया तो उससे संपर्क नहीं हो सका।

इसी बीच साइबर ठगों ने एक गूगल नंबर पर रुपये देने की बात कही। रुपये देने पर ही व्यवसायी के बेटे को छोड़ने की बात कही गई। अभी यह सब कुछ चल ही रहा था कि तब तक व्यवसायी के बेटे से उनका संपर्क हो गया। इसके बाद पूरे परिवार को पता चला कि उनके साथ ठगी की कोशिश की गई थी। व्यवसायी के बेटे ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था इस कारण कॉल नहीं रीसिव कर सका।

नए तरीके से हो रही ठगी की इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। आखिर साइबर ठगों को पिता-पुत्र के नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी कैसे मिल रही है? वे पिता को कॉल कर सीधे बेटे का नाम लेकर ठगी की कोशिश करते हैं। शक है कि साइबर ठगों के हाथ कुछ कागजात लग जाते हैं जिसके जरिये उन्हें पिता-पुत्र के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।

डीआईजी सह पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने लोगों से अपील की। कि वे इस तरीके के झांसे में न आएं। ऐसी बात होने या कॉल आने पर लोग अपने स्थानीय थाने की पुलिस को खबर दे सकते हैं। साइबर ठगों के गिरोह को लेकर पटना पुलिस जांच कर रही है। तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठगों का पता लगाया जा रहा है। जिसे आप नहीं जान रहे हैं, उनकी बातों पर बिल्कुल भरोसा न करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago