Samastipur

समस्तीपुर में कल शुक्रवार को 10 बजे से 3 बजे तक गुल रहेगी बिजली, सुबह ही पहले निपटा लें जरूरी काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में एक बार फिर दिनभर बिजली गायब रहने की संभावना है। शीतकालीन मेंटेनेंस को लेकर बिजली विभाग ने 9 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरे 5 घंटे बिजली बाधित रहने के कारण निर्धारित समय से पहले ही जरूरी कार्य को निपटा लेने की अपील बिजली विभाग ने की है। इस संबंध में संचरण अवर प्रमंडल समस्तीपुर के कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को 132 व 33 केवी ग्रीड में शीतकालीन मेंटेंनेंस होगा।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन मेंटेनेंस के कारण शुक्रवार को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण समस्तीपुर टाउन-वन, टाउन-टू व टाउन-थ्री के अलावे अद्योगिक क्षेत्र हरपुर एलौथ, बियाडा सहित वास्तु विहार, मोहनपुर आदर्शनगर, ताजपुर रोड, भमरुपुर, कोरबद्धा, धुरलख, जेल चौक आदि क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।

इसलिए अपने-अपने जरुरत के हिसाब से पानी का स्टोर कर लेंगे। साथ ही जरुरत के कार्यों को दस बजे से पहले निपटा लेने की अपील की गयी है। इधर, शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 09 फ़रवरी 2024 को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कुछ मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में आदर्श नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, बीएड कॉलेज के सामने, विवेक बिहार आदि प्रमुख हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

45 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago