Samastipur

समस्तीपुर में मुक्तापुर मोईन को इको पार्क बनाने की कवायद शुरू, परिवार संग ले सकेंगे नौका विहार का मजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर से दो किलोमीटर दूर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित मुक्तापुर मोईन को वन विभाग इको पार्क के रूप में विकसित करने वाला है। इसको लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 50 से अधिक एकड़ में फैले इस मोईन को इको पार्क बनाने के लिए जगह सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्क बन जाने के बाद यहां पर लोग परिवार के साथ नौका विहार का भी मजा ले सकेंगे। इको पार्क बनाए जाने के बाद मुक्तापुर और आसपास के इलाके का तेजी से विकास होगा। पार्क बनने से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे, जिससे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 50 एकड़ में फैले इस मोईन को इको पार्क के रूप में विकसित करने की जिम्मेवारी वन विभाग को मिली थी। इस स्थल पर कल्याणपुर अंचल प्रशासन द्वारा डीएम के आदेश के बाद जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। जमीन सीमांकन के बाद यहां कार्य शुरू होगा।

मोईन के दोनों तरफ बनेगा वॉक पथ

इको पार्क बनाने के लिए वन विभाग पहले मोईन की सफाई कराएगा। इसके बाद मोईन के दोनों ओर वॉक पथ का निर्माण कराया जाएगा। ताकि लोग सुबह के समय मॉर्निंक वॉक कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे। डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों ओर पौध रोपण कर यहां पर नर्सरी विकसित की जाएगी। जहां सभी मौसम और जमीन के प्रकार के मुताबिक पौधों को लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क की घेराबंदी कर वाटर ड्रेनेज की सुगम व्यवस्था की जाएगी ताकि पार्क में एक लेवल तक पानी रहे। पानी सूखने की स्थिति में पानी के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

नौका विहार कर सकेंगे लोग

इस पार्क में नौका विहार की भी व्यवस्था होगी। पर्यटक खुद ही अपने पैरों से नौका चलाकर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। नौका विहार के दौरान सुरक्षा को लेकर भी कई इंतजाम किए जाएंगे ताकि कोई हादसा न हो। नौका विहार करने वालों को लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

चारों ओर लगेगा सीसीटीवी

पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के वनरक्षी तो रहेंगे ही। वहीं, पार्क के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। लाइटिंग की व्यवस्था भी उत्तम की जाएगी।

पार्क में प्रवेश के लिए लगेगा शुल्क

जानकारी के मुताबिक, इस पार्क में प्रवेश के लिए एंट्री फीस का प्रावधान किया जाएगा। अभी इसका फैसला नहीं लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि अभी पार्क को जल्द से जल्द विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू किया गया। विभागीय निर्देशानुसार इस दिशा में काम होगा।

इलाके में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

शहर से दूर इस पार्क के खुलने से इलाके में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नए लोगों को काम मिल सकेगा। भागीरथपुर के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरज कुमार महतो ने कहा कि इस इलाके में पार्क बनने से इलाके में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नए युवाओं को काम मिल सकेगा। सरकार का यह सराहनीय कदम है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago