समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा गांव में शराब माफियाओं ने एक शख्स को घर से खींचकर बेरहमी से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए शख्स को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी अरविंद राय के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि जख्मी अरविंद राय दुधपुरा में अपने एक मित्र के घर के पर थे तभी शराब माफियाओं ने उनको वहां से खींचकर सड़क पर ले जाकर जमकर पिटा, जिससे वह लहुलुहान हो गये। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच जख्मी और उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार अरविंद राय ने कुछ दिनों पहले शराब माफियाओं द्वारा शराब-खरीद बिक्री की सूचना पुलिस को दे दी थी। इसी को लेकर शराब माफियाओं ने घटना को अंजाम दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…