Samastipur

समस्तीपुर का सुपारी किलर 2 लाख रुपये का ईनामी कुख्यात मो. चांद चढ़ा STF के हत्थे, 3 वर्ष पहले आइसोलेशन सेंटर से हो गया था फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार STF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। समस्तीपुर जिला का कुख्यात सुपारी किलर व टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 02 लाख रुपये के इनामी मो. चाँद को बिहार एसटीएफ ने बेंगलुरु में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी के विरुद्ध हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई काण्ड दर्ज हैं। समस्तीपुर पुलिस को भी उसकी तलाश लंबे अर्से से थी। कुछ दिनों पहले ही बिहार पुलिस के द्वारा उसपर 2 लाख रुपये के ईनाम की भी घोषणा की गई थी। समस्तीपुर के बंगाली टोला का रहने वाला मो. चांद कई हत्या एवं आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर पुल के नीचे एक अधिवक्ता की भी गोली मारकर हत्या मामले में वह आरोपित था। इसके अलावा सोनवर्षा चौक पर मनमोहन झा हत्या के अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

यहीं से फरार हुआ था मो. चांद
मई 2021 में आइसोलेशन सेंटर से हो गया था फरार :

वर्ष 2021 के मई महीने में समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट के समीप से पुलिस ने सुपारी किलर मो. चांद को दबोचा था। गिरफ्तारी के समय तालाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद की थी। बाद उसकी पहचान सुपारी किलर मो. चांद के रूप में की गई थी। कोरोना लहर में उसे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में बने कोरेंटाइन सेंटर में रखा गया था जहां से वह पुलिस को चकमा देकर 5-6 दिनों में ही फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने काफी राहत का सांस लिया है। मो. चांद के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में हत्या, अपहरण व आर्म्स एक्ट से संबंधित करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं वह पूर्व में भी कई कांडों में जेल जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

13 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

18 घंटे ago