Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के इन 10 जिलों में स्वीट बेबी कॉर्न लायेगी किसानों के चेहरे पर चमक, ऐसे होगा बीज वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए समस्तीपुर समेत 10 जिलों में स्वीट बेबी कॉर्न की खेती की जायेगी। इन 10 जिलों में समस्तीपुर में होनेवाली खेती का लक्ष्य कृषि विभाग ने तय कर दिया है। साथ ही डीएम व जिला कृषि पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्वीट बेबी कॉर्न की खेती का काम कराने का निर्देश दिया है। इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही लागू करने का निर्देश है।

स्वीट बेबी कॉर्न की खेती कराने का उद्देश्य यह है कि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी के लिए नगदी फसलों को प्रोत्साहित किया जाये। बाजार में अच्छी कीमत के चलते स्वीट बेबी कॉर्न उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। योजना का कार्यान्वयन 10 जिलों पटना, नालंदा, गया, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया व किशनगंज में किया जायेगा।

किसानों के बीच होगा बीज वितरण :

अनुदानित दर पर बीज वितरण कार्यक्रम को सम्मिलित किया गया है। बीज वितरण के लिए कृषकों का चयन कर किया जायेगा। किसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराने की जवाबदेही जिला कृषि पदाधिकारी की होगी। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, पटना द्वारा अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जायेगा। बीज 1500 रुपये प्रति किलोग्राम या लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो, देय होगा। एक लाभान्वित कृषक को अधिकतम पांच एकड़ के बीज पर अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।

कृषि वेबसाइट पर निबंधित किसानों को मिलेगा लाभ :

कृषि विभाग की वेबसाइट पर निबंधित किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक किसान या किसानों का समूह लक्ष्य के अंतर्गत इस कार्यक्रम के लिये पात्र होंगे। लाभार्थी किसानों का ऐसे होगा चयन जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जिले के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों का चयन किया जायेगा। कार्यक्रम के संबंध में पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। किसान सलाहकार की मदद से लाभुक किसानों का चयन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago