समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत के पदच्युत मुखिया जगन्नाथ पोद्दार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है। पुलिस कभी भी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। विदित हो कि जगन्नाथ पोद्दार पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवा कर दो बार मुखिया का चुनाव जीतने का आरोप है। इस मामले में डीएम के आदेश पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया।
प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में बीडीओ ने कहा है कि गलत जाति प्रमाण पत्र बनवा कर जगन्नाथ पोद्दार दो बार पंचायत के अतिपिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित मुखिया पद पर विजयी हुए। उन्होंने सरकार के नियम के साथ धोखाधड़ी की है।
ज्ञात हो कि वर्तमान मुखिया रामकिशुन पंडित की शिकायत पर चुनाव आयोग ने पूर्व मुखिया जगन्नाथ पोद्दार के निर्वाचन को असंवैधानिक बताते हुए उन्हें मुखिया पद से पदच्युत कर दिया था। जिसके बाद पंचायत में मुखिया पद का उप चुनाव कराया थरा। जिसमें शिकायतकर्ता रामकिशुन पंडित विजयी हुए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया अगर स्वयं आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उनकी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…