Samastipur

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आने वाली समस्तीपुर की हेमा को पुरस्कार स्वरूप मिली 50 हजार की राशि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र संगठन पटना बिहार द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन युवा आवास पटना में किया गया। 16 फरवरी को पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के जिला भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया। जिसमें समस्तीपुर नेहरू युवा केंद्र से हेमा कुमारी (द उम्मीद फाउंडर मेम्बर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर समस्तीपुर जिला को गौरवान्वित की।

द्वितीय स्थान मिलने पर हेमा को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार स्वरूप 50,000 का चेक नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार के राज्य निर्देशक अंशुमन प्रसाद दास के द्वारा प्रदान किया गया। इसको लेकर समस्तीपुर जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने बताया मेरा विकसित भारत @2047 पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित थी। आगे वह राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का नेतृत्व करें। इसके लिए उन्होंने अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, समस्तीपुर कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने हेमा कुमारी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हेमा कुमारी, स्वयंसेविका (दलनायिका, द उम्मीद संस्थापिका सदस्य) के रूप में समस्त कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया है। कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं जैसे – नुक्कड़ नाटक, भाषण, क्विज, पेंटिंग, रंगोली आदि में भाग लेकर विजेता बनती रही है। वास्तव में हेमा बहुमुखी प्रतिभा की स्वामिनी है। राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हेमा इसी तरह जीवन पथ पर चलते हुए कामयाबी हासिल कर युाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि हेमा ने इसके पूर्व भी नासिक में आयोजित युवा दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित की है। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कुशेश्वर यादव, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक आजाद कुमार, रवि कुमार आदि ने हेमा को इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago