Samastipur

दलसिंहसराय में 135 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी, PM ने किया शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलसिंहसराय शहर के 32 नंबर रेल गुमटी पर बननेवाले आरओबी निर्माण कार्य का सोमवार को शिलान्यास किया। निर्माण कार्य की लागत 135.9 करोड़ बतायी गई है। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व मध्य रेल के अधिकारी रामश्रय प्रसाद पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में केन्द्रीय मंत्री ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास को घर-घर तक पहुंचाया है। 32 नम्बर गुमटी पर आरओबी का निर्माण मेरा संकल्प था। शिलान्यास के साथ ही जनाकांक्षा व मेरा संकल्प भी पूरा हुआ है। राज्यसभा सांसद ने दलसिंहसराय में आरओबी निर्माण के साथ ही अन्य स्टेशनों पर विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री के साथ मंत्री श्री राय एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। वहीं आरओबी का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निर्माण शुरू करने पर बल दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

48 मिनट ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago