Samastipur

दलसिंहसराय 32 नंबर रेलवे गुमती पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का 26 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंगद सिंह] : दलसिंहसराय शहर के बहुचर्चित 32 नंबर रेलवे गुमती पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके अलावे पूर्व मध्य रेल अंतर्गत सोनपुर मंडल के कुल 03 स्टेशन काढ़ागोला रोड, शाहपुर पटोरी तथा बरौनी जंकशन के उन्नीकरण व पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे ।

इसी क्रम में समारोह स्थल (स्टेशन) के निकट विभिन्न स्कूलों में 2024 का विकसित भारत एवं विकसित रेल विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाहपुर पटोरी स्टेशन के निकटवर्ती विद्यालयों में कुल 205 एवं दलसिंहसराय स्टेशन के निकटवर्ती विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 141 बच्चे सहित कुल 246 बच्चे इन प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

प्रत्येक स्कूल से तीनों विधाओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों पाने वाले बच्चों का चयन किया गया। जिन्हें दिनांक 26 फरवरी 2024 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इन विद्यालय के बच्चों के द्वारा समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago