समस्तीपुर :- केंद्र सरकार के द्वारा जारी बजट में समस्तीपुर रेल मंडल में कई योजनाओं को गति मिलेगी। जबकि कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जीवित रखने के लिए एक-एक हजार रुपए दिया गया है। शहर के समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलखंड पर स्थित भोला टॉकिज गुमती संख्या-53 ए एवं दलसिंहसराय स्थित गुमती संख्या 32-ए पर आरओबी निर्माण पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है।
रेल बजट में इन दोनों परियोजनाओं के लिए मात्र एक-एक हजार रुपए दिया गया है। वहीं लहेरियासराय दरभंगा के बीच 25 नंबर रेल गुमती को भी मात्र एक हजार रुपए दिया गया है। जबकि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को गति मिलेगी। इस खंड पर अमान परिवर्तन के लिए पांच करोड़ रुपए दिया गया है। विदित कि 38 किलोमीटर रेलखंड पर वर्ष 2017 से ही दोहरीकरण कार्य जारी है।
इसी प्रकार नई रेल लाइन के तहत जयनगर दरभंगा नरकटियागंज, दरभंगा कुशेश्वर स्थान 70 किमी, खगड़िया कुशेश्वर स्थान 44 किलोमीटर रेल लाइन व सकरी हसनपुर के बीच 79 किमी रेल लाइन के लिए भी राशि आवंटित की गयी है। इसके अलावे समस्तीपुर रेल मंडल में समपार फाटक, रेलवे यार्ड, ब्रिज सहित अन्य कार्यों के अलावे डबल लाइन सहित अन्य कई योजनाओं पर राशि दी गयी है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…