Samastipur

समस्तीपुर के रास्ते छपरा से कटिहार तक बिछेगी चौथी रेल लाइन, रिकॉर्ड धनराशि की गयी आवंटित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- इस बार के बजट में रेलवे को दिल खोलकर पैसा दिया गया है। पूर्व मध्य रेल की रेल परियोजनाओं में यात्री सुविधा, संरक्षा, आधारभूत संरचना के उन्नयन कार्य के लिए रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस बजट (2024-25) में पूर्व मध्य रेल के लिए 10754 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस मंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों रेल मंडलों में रेलवे के विकास पर खर्च किए जाएंगे।

सोनपुर रेलमंडल में रेलवे का फोरलेन लाइन बिछाने की योजना पर पर्याप्त धन राशि उपलब्ध कराई गई है। छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी-कटिहार तक फोरलेन लाइन बनाया जाएगा, ताकि वंदे भारत, अमृत भारत के साथ राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन कराया जा सके। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद ने कहा कि पैसे की कमी नहीं है। इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

2024-25 में पूर्व मध्य रेल को कुछ प्रमुख मदों हेतु आवंटित राशि :

दोहरीकरण परियोजना के लिए 2719 करोड़ रुपये

नई लाइन परियोजना के लिए 1268 करोड़ रुपयेआमान परिवर्तन कार्य के लिए 205 करोड़ रुपये

रेल पथनवीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपयेविद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए 138 करोड़ रुपये

उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 780 करोड रुपये

सड़क संरक्षा कार्य (आरओबी/आरयूबी) के लिए 503 करोड रुपये

सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 265 करोड़ रुपये

वर्क्सशॉप के लिए 123 करोड़ रुपये

यातायात सुविधा के लिए 244 करोड़ रुपये

पूर्व मध्य रेलवे में 40 नए प्रोजेक्ट की कवायद

936 किमी रेल नेटवर्क के लिए कवायद होगी शुरू :

उत्तर बिहार में 450 किमी रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बनाने की योजना है। ट्रैफिक लोड होने से रेलखंड पर अक्सर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। तीसरी व चौथी लाइन बिछाने के लिए भू अर्जन की भी जरूरत नहीं है। रेलखंड पर नई लाइन बिछाने के लिए रेलवे के पास पहले से ही पर्याप्त जमीन है। इसपर काम शुरू होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago