समस्तीपुर :- फतिया के समीप SH-55 पर अज्ञात वाहन व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इसमें बाइक पर सवार 32 वर्षीय राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रोसड़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना के भादो घाट गांव निवासी नवल किशोर चौधरी का पुत्र था।
रविवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश का ससुराल बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शेखाटोला था। वह पत्नी से मिलने के लिए बाइक से अपने घर से ससुराल के लिए चला था। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। उसके मौत की खबर मिलते ही उसके घर व ससुराल में कोहराम मच गया। माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी व सास-ससुर का रो-रोकर बुरा हाल था।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…