Samastipur

गृह भेदन की घटना के 72 घंटे के अंदर समस्तीपुर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, चोरी के समान के साथ दो चोर गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने गृह भेदन की घटना के 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए चोरी के समान के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। मामला बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की है। जहां 31 दिसंबर की रात चोरों ने शकीना खातून के बंद घर से इन्वर्टर बैट्री और ज्वैलरी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की गई दो चांदी की पायल, दो चांदी के ब्रासलेट, दो चांदी की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। चोरों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के राजा कुमार और श्रवण कुमार के रूप में की गई है।

इस संबंध में एएसपी संजय पांडे का बताना है कि अज्ञात चोरों के द्वारा एक बंद घर में चोरी की घटना की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी गई सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

2 मिनट ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

10 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

10 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

12 घंटे ago