Samastipur

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर : वाहन की ठोकर से अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर रफ्तार के कहर के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोसड़ा रोड स्थित भट्टी चौक की है। जहां एंबुलेंस की ठोकर से बुजुर्ग नारायण गिरी की मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर थाना के अफजल साह के रुप में की गयी है। दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस भट्टी चौक पर एंबुलेंस की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। मृतक की पहचान केवस निजामत गांव के 65 वर्षीय नारायण गिरी के रुप में की गयी है। बताया जाता है कि घटना के बाद बुजुर्ग को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।

इधर, दूसरी घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट एसएच-55 की है। जहां ट्रक और बाइक की हुई की टक्कर में बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बसरा निवास मंजूर साह के पुत्र अफजल साह के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि अफजल अपने सगे संबंधियों के साथ मनिहारी समानों की गांव-गांव में फेरी कर अपना जीवन गुजर बसर कर रहा था।

इसी क्रम में शनिवार की सुबह सिंघियाघाट बाजार की ओर से रोसड़ा की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसके साथी स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर विभूपितुर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

15 घंटे ago