पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”
कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर अपने परिवार सदस्यों को लेकर 7 कल्याण मार्ग पहुंचे। परिवारजनों के साथ पीएम मोदी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने तकरीबन 20 मिनट तक रामनाथ ठाकुर से बातचीत की। उन्होंने पीएम मोदी के कर्पूरी ठाकुर पर लिखी एक किताब भी भेंट की।
पीएम मोदी से मिलने के बाद परिवारजनों ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की। कर्पूरी ठाकुर के पोते रनजीत कुमार ने कहा कि जब हमें खबर मिली कि उन्हें (कर्पूरी ठाकुर) भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था।
कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि किसी ने मेरे दादाजी के बारे में सोचा। पीएम मोदी सबके बारे में सोचते हैं। 24 जनवरी को केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनके मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने फोन के जरिए रामनाथ ठाकुर को इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…