समस्तीपुर : समस्तीपुर पहुंची केरल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि केरल पुलिस समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद केरल पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के खुदानीगढ़ा थाना में मारपीट मामले के आरोपी बिंदेश्वर सहनी जो खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। केरल पुलिस खानपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी बिंदेश्वर सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस के SI अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मारपीट करने के बाद केरल से फरार हो गया था। उसके बिहार में होने की जानकारी मिली थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने खुदानीगढ़ा थाने में आरोपी बिंदेश्वर सहनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के क्रम में पुलिस को उसके समस्तीपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद केरल पुलिस समस्तीपुर पहुंची और खानपुर पुलिस के सहयोग से श्रीपुर गाहर गांव से बिंदेश्वर सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। केरल पुलिस के SI अनिल कुमार, एएसआई जोजो वर्गीस ने आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत कर अपने साथ केरल लेकर रवाना हो गई।
केरल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को केरल न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल केरल पुलिस के द्वारा गांव में छापेमारी किए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में जब लोगों को जानकारी हुई कि मारपीट मामले के आरोपी को ढूंढा जा रहा है तब सब कुछ सामान्य हुआ।
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…