Samastipur

रेलवे का बड़ा तोहफा; दलसिंहसराय में बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व मोहिउद्दीननगर में पुरबिया एक्सप्रेस का होगा ठहराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनपुर मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 15231 व 15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंहसराय स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15279 व 15280 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस का मोहीउद्दीन नगर स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

दिनांक 14 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 10.37 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी और 10.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 16 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 07.02 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी और 07.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

दिनांक 15 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस 15.18 बजे मोहीउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और 15.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 16 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 14.24 बजे मोहीउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और 14.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago