Samastipur

भारतीय संस्कृति की वैदिक रीति से होली मिशन हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में अपार हषोल्लास के साथ भारतीय संस्कृति की वैदिक रीति से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निशांत कुमार एवं डॉ. कुमार सौरभ, विद्यालय की संस्थापिका-सह-सचिव विभा देवी, विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्माश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद, प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅ. अनिल कुमार, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।

संस्थापिका-सह सचिव, प्रबंध निदेशक, प्राचार्य महोदय ने शॉल, पाग, बुके प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी वर्गीय छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाजकर दर्शकों एवं श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने होली मिशन हाई स्कूल के 37 वें वार्षिक समारोह में अपनी शैक्षिक स्ववृत को दर्शाते हुए बताया कि होली मिशन हाई स्कूल जिला का प्रथम विद्यालय है जहाँ से अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का श्रीगणेश हुआ।

अंग्रेजी शिक्षा माध्यम का प्रथम दीप प्रज्जवलित करनेवाले स्मृतिशेष रति रंजन बाबू थे जहाँ से मुख्य अतिथि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्णकर एक सफल, कुशल चिकित्सक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए कहा कि होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर जिला का ही नहीं बल्कि उत्तरी बिहार का शैक्षिक स्तंभ है। यहाँ की सचिव महोदया एवं अधिकारीगण उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन एवं शिष्टता के माध्यम से असतो मा सदगमय‘ का मंत्र छात्र-छात्राओं के शिष्टता में विशिष्टता प्रदान किये हैं। मौके पर कुछ अभिभावकगण इस तथ्य को स्वीकारते हुये विद्यालय परिवार को बधाइयाँ दी।

विद्यालय के प्राचार्य वार्षिक प्रतिवेदन को पढ़ते हुए कहा, ‘‘हम होली मिशन परिवार शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत सच्ची शिक्षा, सुंदर संस्कार, अच्छे विचार देने के प्रति कटिबद्ध है।‘‘ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत-गान, महादेव वंदना, तांडव नृत्य, लोकगीत, पंचाबी नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कलाओं का प्रदर्शनकर दर्शकों के मन को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंततः विद्यालय के प्राचार्य एवं भूतपूर्व प्राचार्य ने सभा के समापन की घोषणा करते हुये आगत अतिथियों को, अभिभावकों को एवं छात्रगण को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago