समस्तीपुर :- बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की देर शाम समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। समस्तीपुर जिले का यह सबसे बड़ा लूटकांड बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस ने जिले के सीमा को सील कर जांच तेज कर दी। गुरुवार को श्वान दस्ता, सीआईडी, एसटीएफ, फाॅरेंसिक, जिला एसआइटी व अन्य जांच टीम ज्वेलरी शॉप पहुंच जांच कर रही है। शोरूम के अंदर से फाॅरेंसिक की टीम ने कई फिंगर प्रिंट व फोटो ग्राफ्स लिये है। साथ कई थानों की पुलिस एक्टिव मोड पर है।
मिल रही जानकारी के अनुसार इस लूट कांड के मामले में समस्तीपुर पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी से अपराधियों पहचान कर अन्य जिलों के पुलिस से भी मदद ली जा रही है। आसपास की दुकानों व घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ संदिग्धों को चिन्हित भी किया गया है, जो लाइनर की भूमिका निभा रहे थे। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस जगह-जगह कैमरे चेक कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस लूट कांड की घटना में लोकल लाइनर की भी भूमिका है।
जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में कई जेलों में बंद सोना लूटकांड के कुछ अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लोकल लाइनर को भी समस्तीपुर पुलिस द्वारा चिन्हित करने की बात कही जा रही है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी के अन्य जिलों के भी होने की बात कही जा रही है। बहरहाल अनुसंधान प्रभावित ना हो इसके लिये पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। हालांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एक-दो संदिग्धों को चिन्हित किया गया है।
सूत्रों की माने तो इस लूट कांड में 8 से 10 करोड़ रुपए से अधिक रकम के ज्वेलरी लूटी गई है। जानकारी के अनुसार इस स्टोर में 15 से 17 करोड़ तक का ज्वेलरी का स्टॉक था। लगभग 20 मिनट तक हथियार के बल पर सभी अपराधियों ने पूरे ज्वेलरी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट कांड में अनुमानित लगभग 8 से 10 करोड़ रुपए के आभूषण या इससे भी अधिक हो सकते हैं।
लूटपाट की घटना के दौरान ग्राहकों से भी अपराधियों ने नगद छीन लिया वहीं कैश कांउटर से भी दिन भर की बिक्री के नगद को लूट लिया गया। लूटपाट की घटना के दौरान एक अपराधी का पिस्टल भी ज्वेलरी शोरूम में छूट गया था। इधर लूटपाट की घटना के बाद पुलिस रात से ही संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की संख्या में आठ से 10 बतायी जा रही है। अपराधियों के चेहरे भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है।
बता दें कि शहर के मोहनपुर रोड में रिलायंस ज्वेल्स में बुधवार की शाम करीब 7.45 बजे आठ से दस हथियारबंद बदमाश घुस गए। उसय समय दुकान बंद करने की तैयारी थी। बाहर के शटर को दुकान के कर्मी गिरा रहे थे। इसी दौरान शोरूम में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर जेवरात लूटना शुरू कर दिया। कुछ कर्मियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संजय कुमार पांडेय व मुख्यालय डीएसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि समस्तीपुर जिले का यह सबसे बड़ा लूटकांड बताया जा रहा है। इससे पहले मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स में बड़ी लूटकांड की घटना हुई थी।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…