समस्तीपुर :- बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। इसके बाद समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक ने डीजीपी को धमकी दे डाली है। यह धमकी आरएस भट्टी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज कर दी गई है। उसने सीएम नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कर्नाटक से अरेस्ट कर लिया है।
गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह धमकी बिहार में तख्तापलट को लेकर दी गई है। आरोपी ने धमकी भरे क्लिप में बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी से कहा कि नीतीश को कहें कि वह भाजपा के साथ नहीं जाएं, वरना उन्हें बम से उड़ा देंगे और उनके विधायकों को भी मारेंगे। इस मामले में आरोपी युवक सोनू पासवान को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोनू को कर्नाटक के देवनगिरी जिले से गिरफ्तार किया गया है। वह BNM हाईटेक एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में बोरा सिलाई का काम करता है। उसका परिवार समस्तीपुर जिले के हसनपुर में ही रहता हैं। इसने 31 जनवरी को बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी काे उनके माेबाइल नंबर पर धमकी भरा ऑडियो क्लिप भेजा था। जिसमें इसने कहा था कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे कह दें कि भाजपा से अलग हाे जायें, नहीं ताे उन्हें बम से उड़ा दिया जायेगा। साथ ही दूसरे विधायकों को भी नहीं छोड़ेंगे और उन्हें भी यूपी में हुई घटना की तरह मार देंगे।
यह ऑडियो क्लिप उसने डीजीपी काे 31 जनवरी काे व्हाट्सएप से भेजा था। इसी तरह का उसने पांच ऑडियो क्लिक डीजीपी को मोबाइल नंबर 8431233508 से भेजा। मामला संवेदनशील था इसलिए सनहा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी इओयू को दी गयी। जांच के क्रम में सोनू के बारे में सारी जानकारी पुलिस को मिल गयी और उसका लोकेशन कर्नाटक का मिला।
इसके बाद पुलिस टीम कर्नाटक पहुंची और उसे पकड़ कर पूछताछ की। जिसमें उसने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया और बताया कि बिहार में बढ़ती बेराेजगारी व गरीबी के लिए वहां की सरकार जिम्मेवार है। इसी गुस्से में उसने वह ऑडियो क्लिप भेजा था। उसके मोबाइल फोन से भेजी गयी ऑडियो क्लिप भी पुलिस को मिल गयी। हालांकि जांच में यह बात सामने आयी है कि उसका किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं है। इधर, उसके खिलाफ इओयू में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है।
उसने जो पांच ऑडियो क्लिप भेजा था, उसमें एक क्लिप में कहा था कि कभी भी कुछ हो सकता है। डीजीपी के ऊपर भी खतरा हाेने की बातें कही थी। इसके बाद एक और ऑडियो में कहा था कि चार से पांच दिन में हम ब्लास्ट करवा देंगे। एक ऑडियो में उसने यह कहा था कि वह इसे सोशल मीडियो पर भी वायरल कर देगा। इसलिए मुख्यमंत्री को बोलिए कि वे भाजपा को छोड़ दें। उसने यह भी कहा था कि वह अपने ऑडियो को किसी मीडिया को भी दे देगा।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…