Samastipur

श्रीमद् देवी भागवत कथा सत्र के पांचवें दिन कथा श्रवण को उमड़ी भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- माया का काम मोह में फंसा देना है। माया से मुक्त होने के लिए महामाया के शरण में जाना पड़ता है। संसार का सबसे कठिन कार्य भागवत भजन, सत्यसंग करना और सुनना है। भागवतीय कार्य में मन लग जाएं तो समझों बड़ी कृपा हैं। उक्त बातें श्रीधाम वृन्दावन के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज ने सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार की देर शाम व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए कहीं।

प्रखंड अंतर्गत मऊ लंगड़ा ढाला शिव मंदिर के समीप श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कथा सत्र में पराम्बा के मातृ चरित्र पर चर्चा करते हुए कहा कि भजन का परिणाम भोग नहीं,भगवान हैं। सिद्धि के लिए साधना की आवश्यकता पड़ती है। चित को परिवर्तन के लिए कथा होना चाहिए। पराम्बा की विशेष कृपा होने के बाद ही उनके दिव्य तत्व को समझा जा सकता है। पराम्बा चरित्र श्रवण करने को मिल जाएं तो यह अत्यंत दुर्लभ है।

उन्होंने कहा कि भावना में भाव है तो वह मद से बेड़ा पार हैं। वहीं ज्ञान संसार सागर से पार लगा देता है। हर सुख के पीछे दुःख छुपा हुआ है। योगेश प्रभाकर जी ने पराम्बा श्री जगदम्बा जी के पवित्र आख्यानों से युक्त इस पुराण में वर्णित श्लोकों की सुरम्य प्रस्तुति के बीच अपनी संगीतमय भजनों हां मैं हूं अपराधी पर तुम दयामयी हो मां, हमारो धन राधा श्रीराधा, अब सौंप दिया इस जीवन के भार तुम्हारे हाथों में, मां कृपा करो…आदि की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव के सागर में गोते लगाते रहें। इससे पहले यज्ञमान पदमाकर सिंह लाला व उनकी धर्मपत्नी सोनी सिंह ने श्रीमद् देवी भागवत,व्यास पीठ, व्यास जी व आचार्य पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करते हुए मंगल आरती किया। मंगल आरती को लेकर भक्त – श्रद्धालुओं की भारी संख्या उमड़ी थीं।

प्राण प्रतिष्ठा संपन्न :

उधर मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में स्थापित माता के अद्भुत विग्रह का प्राण- प्रतिष्ठा पूरे भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इसको लेकर कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सातवें दिन प्रधान आचार्य श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के निर्देशन में आचार्य अभिषेक मिश्रा, आचार्य गोपाल मिश्रा आदि दर्जन भर पुरोहितों ने अधिवास के प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न करवाया। उधर यज्ञशाला में यज्ञमान अर्जुन प्रसाद सिंह,रामबिहारी सिंह पप्पू व बेबी देवी, नवीन सिंह व वंदना देवी तथा पीएस लाला व सोनी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञदेव का अनुष्ठान जारी रखा।

भारी संख्या में भक्त- श्रद्धालु लाल-पीले पारंपरिक वस्त्र धारण कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। सीताराम नाम धुनी संकीर्तन नवाह यज्ञ व आचार्य परमानंद शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीराम चरित मानस नवाह पारायण यज्ञ में आस्थावान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। पुरानी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्र, विमल प्रसाद सिंह, रामदयाल झा, सुदर्शन सिंह, रामाधार झा, प्रवीण सिंह कारू, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, रजनीश झा,राजेश रौशन,शिवदानी सिंह झप्पू,संतोष सिंह,सुबोध सिंह सहित ग्राम वासी तत्पर हैं। झूला, मीना बाजार, रेहड़ी दुकानों में भीड़ उमड़ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago