Samastipur

बिहार रूट की 16 ट्रेनें कैंसिल, मिथिला एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेन डायवर्ट, यहां देखिए पूरी लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड के नरकटियागंज से चमुआ और महवल-मोतीपुर-पिपराहा के बीच डबल लाइन शुरू करने की कवायद रेलवे ने शुरू की है। इसे लेकर कई तारीखों पर 16 पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस चार दिनों के लिए रद्द किए गए हैं। इनमें आठ पैसेंजर ट्रेन और आठ एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

वहीं, सप्तक्रांति, मिथिला एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकता , रक्सौल-आनंद विहार, रक्सौल-एलटीटी, सहरसा-आनंद विहार आदि विभिन्न तारीखों में बदल दिया गया है। सात पैसेंजर व तीन इंटरसिटी का शॉर्ट टर्मिनेशन किया है।

बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेन :

12211-12 गरीबरथ, 12557-58 सप्तक्रांति, 13021-22 मिथिला एक्सप्रेस, 14016 सदभावना एक्सप्रेस, 15558 एक्सप्रेस, 15051 गोरखपुर- कोलकता एक्सप्रेस, 15267-68 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस, 15273-74 सद्भावना, 15529 सहरसा- आनंद विहार एक्सप्रेस, 15653-54 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15656 कटरा-कामख्या, 15705-06 हमसफर, 19037-38 अवध और 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।

रद्द की गई ट्रेनों के नाम और तारीख :
  • 05257-58 मुजफ्फपुर-नरकटियागंज 21 से 24 फरवरी
  • 05259-60 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज 21 से 24 फरवरी
  • 05261-62 मुजफ्फरपुर-रक्सौल-मुजफ्फरपुर 21 से 24 फरवरी
  • 05287-88 रक्सौल-मुजफ्फरपुर 22 से 25 फरवरी
  • 15211 दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण 21 से 24 फरवरी
  • 15212 अमृतसर-दरभंगा जनसाधारण 20 से 23 फरवरी
  • 15215-16 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज 21 से 25 फरवरी
  • 15557 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 फरवरी
  • 15558 आनंद विहार दरभंगा एक्सप्रेस 23 फरवरी

ब्लॉक से आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित :

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर और मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड पर शनिवार को विभिन्न कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इससे आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। तुर्की-कुढ़नी सेक्शन पर रेलपथ मरम्मत, स्लीपर परिवर्तन आदि के लिए दोपहर में करीब सवा तीन घंटे के लिए डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक रहा। दूसरी ओर, बापूधाम मोतिहारी व सेमरा के बीच पुराने आरओबी को तोड़ने के लिए करीब एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इससे मिथिला व अवध एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई।

एक्सप्रेस, 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल, 05507 रक्सौल-मेहसी, 19038 बरौनी-बांदा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस प्रभावित रही। 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर को छोड़कर सभी एक-एक घंटे विलंब से खुली और मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। 05261 मुजफ्फरपुर रक्सौल करीब डेढ घंटे विलंब से रक्सौल के लिए खुली।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago