Bihar

बिहार: पकड़ौआ ब्याह का खूनी अंत, ससुराल पहुंचाने गए पिता और भाई की बेटी समेत गोली मारकर हत्या…

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में शादी योग्य लड़के का अपहरण कर जबरन शादी कराने यानी पकड़ौआ विवाह के एक मामले के खूनी अंत से बेगूसराय में सनसनी फैल गई है। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल इलाके में दो साल पहले हुई एक जबरिया शादी के बाद जब लड़की पक्ष के लोगों को भनक लगी कि लड़के की दूसरी शादी की तैयारी चल रही है। दुल्हन को लेकर जब लड़की के पिता और भाई उसकी ससुराल पहुंचे तो दरवाजे पर ही तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार देर शाम हुई इस वारदात से लड़की के घर में कोहराम मच गया है। घटनास्थल से आई तस्वीरों से लगता है कि ससुराल में घर के बाहर दरवाजे पर ही विवाद के बीच हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर गांव में शनिवार की देर शाम ससुराल वालों ने विवाहिता को ससुराल पहुंचाने गये पिता और भाई समेत विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, उनके बेटे राजेश कुमार और 22 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी के रूप में की गई है। ग्रामीणों और मृतक के गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले नीलू की शादी गोविंदपुर गांव के निवासी संजय यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ मान सिंह से हुई थी। बताया गया कि शादी पकड़ौआ थी।

शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को ससुराल नहीं ले जा रहे थे। मृतका के ससुराल वाले उसे नहीं रखना चाहते थे। चर्चा है कि ससुराल वाले हिमांशु की शादी कहीं और करने की सोच रहे थे, जिसकी भनक विवाहिता के परिवार वालों को लग गई। शनिवार को नीलू के पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव उसे लेकर गोविंदपुर गांव में उसकी ससुराल पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता, उसके पिता और भाई को आता देख गुस्से में संजय यादव के पुत्र ने गोलीबारी शुरू कर दी। विवाहिता, उसके पिता और भाई को घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर दिया गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे हैं। जांच शुरू हो गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago