समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर समस्तीपुर कर्पूरीग्राम के बीच स्थित भोला टॉकिज गुमती पर आरओबी निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। रेलवे ने अपने हिस्से की 27.42 करोड़ की राशि की भी स्वीकृति देकर बिहार सरकार को पत्र भेज दिया है। ताकि आरओबी निर्माण की दिशा में बिहार सरकार का राज्य पुल निर्माण निगम आगे की कार्रवाई कर सके।
इस संबंध में समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने भी बताया कि राज्य सरकार के स्तर से आरओबी का निर्माण किया जाना है। रेलवे ने सभी प्रक्रिया पूरी कर दी है। शीघ्र ही इसके निर्माण की दिशा में भी पहल होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार भोला टॉकिज गुमती संख्या 53ए पर आरओबी निर्माण की पूरी जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण पर है। रेलवे मंत्रालय के द्वारा ईसीआर के जीएम को भेजे गए पत्र के अनुसार उक्त आरओबी के निर्माण में 119.52 करोड़ की राशि की लागत आएगी। इसके लिए रेलवे ने अपने हिस्से की 27.42 करोड़ की राशि की भी स्वीकृति दे दी है। जबकि बिहार सरकार के 92.10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
ताजपुर रोड में जाम की बड़ी समस्या है। स्टेशन के नजदीक एवं डबल लाइन होने के कारण कुछ ही देर के अंतराल पर 24 घंटे ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण हर पंद्रह से बीस मिनट के अंतराल पर रेलवे गुमती को बंद होती रहती है। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कभी-कभी तो आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक गुमती बंद रहती है। ऐसी स्थिति में मरीजों एवं आवश्यक कार्यों से निकले लोग भी इसमें फंसे रहते हैं।
गुमती की स्थिति ऐसी है कि एक ट्रेन के गुजरने के लिए गेट को बंद किया जाता है। समस्तीपुर भाया पूसा-मुजफ्फरपुर का मुख्य मार्ग होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। ट्रेन के गुजरने के बाद जैसे ही गुमती खोल कर लोगों को निकाला जाता है। भीड़ पूरी तरह खाली भी नहीं होता है, इसी दौरान दूसरी ट्रेन के आने की सूचना गेट मैन को मिलती है। जिसके कारण फिर से गेट बंद हो जाता है। कई बार भीड़ के कारण ट्रेन को ही आउटर सिग्नल पर रोक दी जाती है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…