समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन विधान सभा क्षेत्र से विधायक विजय कुमार चौधरी ने आठवीं बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। श्री चौधरी ने सरायरंजन विधान सभा से कई बार विधायक की जीत हासिल किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के कैबिनेट मंत्री मंडल में जलसंसाधन विभाग, वित्त वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि के रूप में मंत्री पद की सुशोभित किया है। सरायरंजन विधान सभा से जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। इससे पूर्व कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज सुबह 11.30 बजे से प्रस्तावित है। इसमें महाधिवक्ता के मनोनयन के साथ विधानमंडल के बजट सत्र की संभावित तिथि व अन्य प्रस्ताव पर चर्चा होगी और निर्णय लिए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। नई सरकार बनने से 5 फरवरी से होने वाले बजट सत्र का मामला खत्म हो गया है। इसके लिए अब नयी तिथि घोषित होगी। नयी सरकार गठन के बाद उसी दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक होती रही है पर अपरिहार्य कारणों से बैठक नहीं हो सकी।
1. सम्राट चौधरी (भाजपा)
2. विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)
3. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू)
5. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
6. श्रवण कुमार (जदयू)
7. संतोष कुमार सुमन (हम)
8. सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…