Samastipur

विभूतिपुर के लाल को बीपीएससी में सफलता, मिला 16वां रैंक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- मंजिलें उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होता है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस पंक्ति को चरितार्थ किया है पकाही (धनियां) गांव निवासी स्व. दिनेश महतो और अनारसी देवी के पुत्र सुनील कुमार ने। बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता पाकर इन्होंने ना सिर्फ स्वजनों को खुशियां भेंटकर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी है बल्कि, विभूतिपुर प्रखंड का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन किया है। इन्हें 16वां रैंक मिला है।

जानकारी देते हुए स्वजनों द्वारा बताया जाता है कि बचपन में ही पिता की मृत्यृ हो गई। तब साधारण परिवार होने के कारण इनकी पढ़ाई ननिहाल गांव बोरिया डीह में हुई। जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन से मैट्रीक, जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग से इंटरमीडिएट और भागलपुर कालेज आफ इंजिनियरिंग से पढ़ाई की थी।

तत्पश्चात एनआईटी दुर्गापुर वेस्ट बंगाल से एमटेक की पढ़ाई की। एनआईटी गोवा से पीएचडी कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग रीसर्च एरिया है। इस संबंध में सुनील ने बताया कि उनका चयन बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। जिसमें जनरल कैटेगरी में 16वां रैंक है। कहा कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट में उन्होंने 6 बार गेट पास किया है।

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि अगर, किसी काम को मेहनत से और स्थिरता से किया जाए तो कुछ भी संभव है। बाधाओं का सामना करते हुए चुनौती या समस्या आते रहते हैं।अपना आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत लगातार करते रहेंगे तो सफलता का मंजिल एक दिन जरुर मिलेगी।

इनकी सफलता पर माकपा विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी, मुखिया राजकुमार शर्मा, भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा, ई. मनोज कुमार, मामा संजय कुमार, सेन्टू कुमार, राज कुमार, राम कुमार, अमरजीत प्रियदर्शी, अरविन्द कुमार दास, कृष्णमूर्ति, रहमान, डाॅ. सुनिल कुमार, डाॅ. विनोद कुमार, आरती कुमारी, अमन, शंकर, विश्वजीत, सोनू आदि ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

43 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago