समस्तीपुर :- प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्तीपुर को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण बालक के नेतृत्व में घर-घर अक्षत और निमंत्रण पत्र पहुंचाया गया। प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा इस दौरान 22 जनवरी को अपने-अपने घर दीवाली मनाने की अपील लोगों से की और रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया।
वहीं मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ अयोध्या में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की तिथि के बाद नगरवासियों को श्रीराम जी के दर्शन के लिये भी ले जाया जायेगा जिसकी तैयारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से की जा रही है।
मौके पर भाजपा नेता श्याम पासवान, संघ से निर्दोष जायसवाल, भाजपा नेता विकास सर्राफ, पंकज साह, जय किशोर चौधरी, गोविंद झा, प्रमोद कुमार, कृष्णा ठाकुर, सुनील यादव, आदित्य यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…