समस्तीपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल से जुड़ना चाहता है। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिथिला के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मिथिला की परंपरा के अनुसार बेटी के गृह प्रवेश में मायके की तरफ से सनेस जाता है ऐसे में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मठ नारघोघि मंदिर के द्वारा 11 सौर भार और 22 सौ डाला को सजाकर अयोध्या श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्नेह के रूप में भार को सजाकर भेजा जा रहा है।
भार में श्रीराम के लिए माता सीता की जन्म भूमि यानी भगवान राम के ससुराल मिथिला से जेवरात, चांदी के बर्तन, रजाई तोशक, चादर, तकिया, चावल, चीनी, फल, मिठाई इत्यादि भेजा गया है। इसके अलावा वह सभी सामान जो कि लड़की के मायके से ससुराल के लिए जाता है, वह सभी यहां से अयोध्या भेजी जा रही है। जिसे श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर कमिटी को सौंपा जाएगा। इसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी।
आज मठ के महंत शिव राम दास के द्वारा ट्रक में भरकर भार को अयोध्या भेजा गया । इससे पूर्व सैकड़ो की संख्या में पहुंचे राम भक्त भार को माथे पर रखकर मठ की पांच बार परिक्रमा कर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली । रामभक्तों के जयकारे से पूरा इलाका राममय हो चला है । इसको लेकर मठ के महंत शिव राम दास का कहना है कि लोगों के सहयोग से एकत्रित कर 11 सौर भार और 22 सौ डाला अयोध्या भेजा जा रहा है ।
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्त भी काफ़ी उत्साहित है। उनका कहना है कि हम मिथिला के वासी है। भगवान श्री राम का ससुराल मिथिला था ऐसे में मिथिला के लोग इस अवसर पर उनको स्नेह से भार भेज रहे हैं। लोगों का कहना है कि 22 जनवरी को नरघोघी मठ में अष्टयाम, भजन-कीर्तन के अलावा दीपावली भी बनाई जाएगी। इतना ही नही पहले तो वर्ष में एक बार दीपावली मनाई जाती थी, लेकिन अब वर्ष में दो बाद दीपावली मनाई जाएगी।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…