Samastipur

समस्तीपुर : सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में जुटे जूनियर इंजीनियर को हाईवा ने चपेट में लिया, मौके पर ही गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली गंडक घाट के पास भारत माला परियोजना आमस-दरभंगा सिक्स लेन पथ के निर्माण कार्य में जुटे हाईवा से कुचलकर सड़क निर्माण कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक इंजीनियर मधुबनी जिले के हरपुर जगतपुर के मोहम्मद अब्दुल वाहिद अंसारी का पुत्र मोहम्मद नईमुद्दीन (25 वर्ष) है। घटना की सूचना पर पूसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में कर्मियों का बताना है कि सिक्स लेन पथ निर्माण के तहत बिरौली घाट के पास मिट्टी करण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बैक करने के क्रम में एक हाईवा ने जूनियर इंजीनियर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि वह कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में जूनियर इंजीनियर को निजी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसके बाद कंपनी के लोग उन्हें लेकर सदस्य अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि मोहम्मद नईमुद्दीन मेगा नामक कंपनी के मुंबई ब्रांच में कार्यरत थे। 3 महीने पूर्व ही उनका ट्रांसफर समस्तीपुर किया गया था और वह इस प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago