Samastipur

रोसड़ा : ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी का डेढ़ लाख रुपये नगद समेत 15 लाख रुपए मूल्य का गहना ले गए चोर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोतीपुर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने लक्की ज्लेवर्स नामक दुकान के पीछे से सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपए नकद के अलावा करीब 15 लाख रुपए मृल्य के गहने की चोरी कर ली। दुकानदार को चोरी की जानकारी उस समय हुई जब वह दिन के दस बजे अपनी दुकान खोलने आये। घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाश दुकान के पीछे गेहूं के खेत के रास्ते पगडंडी होकर आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते फरार हो गए।

घटना के संबंध में दुकानदार ने मनीष कुमार ने बताया कि वह दिन के दस बजे दुकान खोलते है और शाम के पांच बजे बंद कर लेते हैं। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह बाजार के कुछ दुकानदारों ने सूचना दी कि आपके दुकान में सेंध मारा हुआ है।जानकारी के बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे दीवार में होल बना हुआ है। जिस रास्ते बदमाश घुसे हैं।

जब उन्होंने दुकान खोलकर देखा तो करीब 10 किलो चांदी के साथ ही डेढ सौ ग्राम सोना एवं अन्य बना हुआ गहना तथा नकद करीब डेढ लाख रुपए गायब है। शाम में ही एक ग्राहक ने गहना के लिए डेढ़ लाख रुपए का पेमेंट किया था। जिसे शाम होने के कारण दुकान में रख दिया था। नकद के अलावा गहना का मूल्य करीब 15 लाख रुपये के आसपास होगा।

वहीं रोसड़ा के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटना को लेकर दुकानदार के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

6 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

13 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

19 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

22 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

22 घंटे ago