Samastipur

समस्तीपुर: कलयुगी पुत्र ने अपनी पुत्रियों के साथ मिलकर मां का गला रेता, हत्या के बाद शव को घर में ही ट्रंक में छुपाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के पैठान टोल वार्ड संख्याा-3 में सोमवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी पुत्रियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतिका के शव को घर में रखे ट्रंक में छुपा दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पति मंसूरी खां ने सोमवार की दोपहर जब पत्नी की खोजबीन की तब पत्नी घर में नहीं थी।

आसपास खोजबीन करते हुए उसने पत्नी जुवैदा खातून को निकट के रेलवे हाल्ट पर भी तलाश की। इस दौरान घर में रखे ट्रंक को खोला तब ट्रंक में पत्नी का शव रखा पाया। घटना की जानकारी मिलने पर दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन छानबीन शुरू कर दी। मृतिका जुवैदा खातून के पति मंसूरी खां ने पुलिस को जानकारी दी कि सोमवार की सुबह पास के खेत में पटवन करने गया था।

खेत जाने से पहले पत्नी ने खाना बनाकर खिलाया था। दोपहर जब घर वापस आया तब पोती नजराना खातून व सोनी खातून से जानकारी मिली कि दादी घर पर नहीं है। तब काफी खोजबीन के बाद पत्नी का शव ट्रंक में होनी की जानकारी पोती ने दी। पति मंसूरी खां ने बताया कि पत्नी की हत्या उसके पुत्र मंजूर खां ने अपनी दो पुत्री के साथ मिलकर कर दी है।

बताया कि हत्या से पहले मारपीट कर उसको जख्मी किया गया। फिर गला काट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर डीएसपी नजीब अनवर ने घटना स्थल पहुंच एफएलसी टीम को बुलाकर हत्या की घटना की जांच किए जाने की बात कहीं है। डीएसपी ने बताया कि परिवार के सदस्य ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच में जुटी थी। उधर इस हृदय विदारक घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एसएचओ फिरोज आलम, एसआई प्रमोद कुमार रंजन आदि ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

36 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago