Bihar

नीतीश कुमार से मिलने CM आवास पहुंचे पशुपति पारस.., बाहर निकलकर कहा- हाजीपुर हमारा है और हमारा ही रहेगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

NDA की नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मिलने पहुंचे। सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण राय के साथ पशुपति पारस आज नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम नीतीश को बधाई दी। सीएम से मिलने के बाद पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर हमला बोला।

हाजीपुर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? पशुपति पारस ने आगे कहा कि हाजीपुर हमारा है और रहेगा। हम हाजीपुर के सांसद हैं। हाजीपुर से जीतकर गये हैं। बड़े भाई साहब स्व. रामविलास पासवान उन्हें उत्तराधिकारी बनाकर गये हैं। मैं पासवान जी का उत्तराधिकारी हूं। हाजीपुर में पासवान जी का अधूरा काम बचा हुआ है उसको पूरा करूंगा।

नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने पर पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश जी एनडीए गठबंधन में आ गये हैं। यह बेहद खुशी की बात है। 15 महीने से बिहार की जनता घुटन महसूस कर रही थी। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति खराब थी कोई किसी का सुनने वाला नहीं था। अफसरशाही था, देर सवेर मुख्यमंत्री जी अपने पुराने घर लौट आए हैं। इससे काफी खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी अब कही नहीं जाएंगे। जब तक राजनीति में रहेंगे तब तक एनडीए गठबंधन में रहेंगे। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि खरगे साहब परेशान हैं अपने गद्दी के बारे में सोच रहे हैं। वहीं पीएम मोदी के बारे में उनका कहना था कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व स्तर के नेता हैं।

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी अमेरिका गये थे तब वहां के राष्ट्रपति ने कहा था कि मोदी जी आप इतने ताकतवर हैं कि मेरी इच्छा है कि मैं आपका ऑटोग्राफ लूं। पशुपति पारस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि तीन महीने के बाद लोकसभा का चुनाव होने हैं पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन को मिलेगा। भारी सीटें जीतकर पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

44 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago