समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- बिहार बोर्ड द्वारा एक फरवरी से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के दो दिन पूर्व प्रखंड के राजा चौक के समीप संचालित कौटिल्या एकेडमी के परिसर में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजीव कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक नवनीत शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विकास कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान हमेशा से छात्रों को बेहतर एवं सही मार्गदर्शन देने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार छात्रों को विषय वार शिक्षा दी गई है, निश्चित रूप से परिणाम भी आशातीत होंगे। वहीं संस्थान के निदेशक विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह संस्थान अपनी स्थापना के महज तीन वर्षों में ही क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों से विदा होते हुए, मन बेहद आह्लादित है, परन्तु यह तो प्रकृति का नियम है। नए बैच का शुभारंभ 2 फरवरी से होगा। इस अवसर पर भारी मन से छात्रों ने गुरू जनों का आशीर्वाद लेते हुए संस्थान से विदा हुए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…