समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के वार्ड संख्या स्थित पैठान टोल में सोमवार को एक व्योवृद्ध महिला की हुई हत्या मामलें में मृतिका के पति मंसूरी खां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मृतिका के पुत्र मंजूर खां व पोती नज़राना खातून को हत्यारोपी बताया है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस को दिए आवेदन में पति मंसूरी खाँ ने बताया है कि घटना के दिन वह गेहूं के खेत मे पटवन कर रहे थे। खेत से घर लौटने पर घर में पत्नी को नहीं देख छोटी पोती अपशाना खातून से दादी के नहीं होने की पूछताछ की। तब अपशाना खातून ने दादी की हत्या की जानकारी दी। बताया कि दादी को उसके पिता मंजूर खां व बहन नज़राना खातून ने हत्या कर घर में ही रखें ट्रंक (बक्से) में शव को छिपा दिया है।
पति ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से ट्रंक को खोलकर पत्नी के शव को बाहर निकाला। तब घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर घटना की सुचना पर पहुंचे डीएसपी नजीब अनवर के आदेश पर घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने ट्रंक में पड़े खून के धब्बे को इकट्ठा कर सैम्पल लिया है। एसएचओ फिरोज आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं घर मे छुपाकर रखें हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…