समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एसपी विनय तिवारी ने लाइन क्लोज कर दिया है। उनकी जगह पर अपर थानाध्यक्ष को तत्काल थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पर एक प्राइवेट व्यक्ति से थाना पर कार्य कराने का आरोप था। स्थानीय लोगों का आरोप था की उक्त प्राइवेट कर्मी का शराब माफियाओं के साथ भी साठगांठ है। जिससे वह मोटी रकम की वसूली भी करता था।
हालांकि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से बिहार पुलिस पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन एसपी विनय तिवारी को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इसकी जांच कराई तो मामला सत्य पाया गया। उक्त निजी कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है की उक्त प्राइवेट कंप्यूटर कर्मी लोगों से प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए भी पैसों की वसूली करता था। इन सारे मामलों की जानकारी उजियारपुर थानाध्यक्ष को पहले से थी। उजियारपुर थाना अध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद पुलिस कर्मियों में हलचल तेज हो गई है। कुछ अन्य थानाध्यक्ष भी निजी कर्मी को गुप्त तौर पर रखे हुए हैं जो उनके लेन-देन को डील करता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अन्य थानाध्यक्ष भी एसपी के रडार पर हैं। कुछ थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया जा सकता है। इससे पहले अपने कार्यकाल में एसपी विनय तिवारी ने आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों पर कार्य में लापरवाही, शराब माफियाओं से साठगांठ व अन्य मामलों को लेकर अनुसाशनिक कार्रवाई की है। अब अगला किस थानाध्यक्ष का नंबर है यह तो समय ही बताएगा। बता दें कि की थानों में निजी कर्मी रखने के बाद कई गुप्त जानकारियां लिक हो जाती है। वहीं भष्टाचार व अनियमितता भी बढ़ जाती है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…