समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी में प्रभु श्रीराम और माता सीता को समर्पित उनके नाम का 500 बेड का सरकारी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल नए साल में लोगों को मिलेगा। सरायरंजन नगर पंचायत अंतर्गत नरघोघी में श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 15 से 20 जनवरी के बीच उद्घाटन की उम्मीद है। इसके बाद स्वास्थ्य सेवा बहाल हो जाएगी।
कॉलेज के लिए नरघोघी श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा 21 एकड़ जमीन दान की गई है। वर्ष 2019 के छह नवम्बर के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। इसके निर्माण पर 674 करोड़ का खर्च आया है। केंद्र से 113.40 करोड़ और राज्य की ओर से 478.37 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दस एकड़ में ऑडिटोरियम बनाने की भी योजना है। कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 सीटों पर छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा।
अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। नई तकनीक से आपरेशन थियेटर का निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक माॅडल की अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य मशीनें लगाई गई हैं। गैस मैनिफोल्ड सिस्टम से मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई करने की व्यवस्था है। अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग से सब ग्रिड स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।
समस्तीपुर : बेतिया में बुधवार की दोपहर हुए सेनको ज्वेलरी शोरूम से करीब 40 करोड़…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या…
समस्तीपुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जिस महाकवि विद्यापति जी ने अपनी रचनाओं से मैथिली भाषा…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : महाकवि विद्यापति की महानिर्वाण स्थली विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर…
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई…