समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी में प्रभु श्रीराम और माता सीता को समर्पित उनके नाम का 500 बेड का सरकारी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल नए साल में लोगों को मिलेगा। सरायरंजन नगर पंचायत अंतर्गत नरघोघी में श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 15 से 20 जनवरी के बीच उद्घाटन की उम्मीद है। इसके बाद स्वास्थ्य सेवा बहाल हो जाएगी।
कॉलेज के लिए नरघोघी श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा 21 एकड़ जमीन दान की गई है। वर्ष 2019 के छह नवम्बर के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। इसके निर्माण पर 674 करोड़ का खर्च आया है। केंद्र से 113.40 करोड़ और राज्य की ओर से 478.37 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दस एकड़ में ऑडिटोरियम बनाने की भी योजना है। कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 सीटों पर छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा।
अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। नई तकनीक से आपरेशन थियेटर का निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक माॅडल की अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य मशीनें लगाई गई हैं। गैस मैनिफोल्ड सिस्टम से मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई करने की व्यवस्था है। अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग से सब ग्रिड स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…